Skip to main content

अवलोकन

 

गुणता आश्‍वासन महानिदेशालय (DGQA) रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीन कार्य करता है। यह संगठन सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है और सशस्त्र सेनाओं को आपूर्ति किए जाने वाले शस्त्रों, गोला-बारूद, उपस्करों और भंडार-सामग्री की संपूर्ण रेंज के लिए गुणता आश्‍वस्त करता है। गुणता आश्‍वासन संबंधी गतिविधियों के अलावा, यह संगठन स्थानापन्न वस्तुओं के आयात के लिए जिम्मेदार है और परियोजनाओं के विकास में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से जुड़ा हुआ है। यह विभिन्न कलपुर्जों/ उपस्करों की विविधता को न्यूनतम रखने के लिए प्रलेखन, कोडीकरण और मानकीकरण संबंधी कार्य भी सुनिश्चित करता है। इसकी अन्य सेवाओं में लघु उद्योगों का उन्नयन, प्रापण उपरांत सेवाएं, खराबियों की जांच और विभिन्न उपयोगकर्ताओं, मंत्रालय और उत्पादन एजेंसियों को तकनीकी परामर्श प्रदान करना शामिल है।.

इस संगठन की विभिन्न स्थापनाएं पूरे देश में फैली हुई हैं जिनमें मुख्यत: आयुध कारखाने, रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और इंडस्ट्रियल बेस हैं।.

इस वेबसाइट का उद्देश्य गुणता आश्‍वासन महानिदेशालय संगठन और इसके कार्यों की झलक प्रस्तुत करना है। किसी भी प्रकार के सुधार के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं।

 

डीजी - डीजीक्यूए                                                                                             

                                                                                  लेफ्टिनेंट जनरल आर एस रीन
                                                                                       डीजी,   डीजीक्यूए